सोमवार 17 जून 2024 - 13:58
देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईदुल अज़ाह का त्यौहार

हौज़ा / देशभर में आज ईदुल अज़हा यानि बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है लोग सुबह ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिले और बधाई पेश की।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,देशभर में आज ईदुल अजहा यानि बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है सुबह से ही देशभर की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मस्लिमों की भीड़ उमड़ रही है।

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 12वें महीने की 10 तारीख को बकरीद का त्योहार मनाया जाता है जो रमजान के 70 दिन बाद आता है सुबह से देशभर के मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है मुंबई में सुबह-सुबह, लोगों ने ईदुल अज़हा की नमाज़ अदा की।

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि पैगंबर हजरत इब्राहिम (अलैहिस्सलाम) से ही कुर्बानी देने की प्रथा शुरू हुई थी।

ईदुल अजहा को हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है इस दिन इस्लाम धर्म के लोग एक जानवर की कुर्बानी देते हैं, जिसे हलाल तरीके से कमाए हुए पैसों से किया जाता है वहीं कुर्बानी वाले जानवर का गोश्त अकेले अपने परिवार के लिए नहीं रखा जा सकता है, बल्कि इसे तीन हिस्सों में बाँटा जाता है।

इसमें पहला हिस्सा गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए होता है दूसरा हिस्सा दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए अलग रखा जाता है और तीसरा हिस्सा अपने घर के लोगों के लिए होता है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha